खास खबर: परिवार विकास मेले में बाँटा गया अखिलेश का संदेश

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल में आज गाजे-बाजे के साथ परिवार विकास मेले का शुभारम्भ किया गया | जिसमे स्वास्थ्य से सम्बन्धित कई विभागों के काउंटर लोगो की जानकारी के लिये लगाये गये थे| लेकिन उसमे एक काउंटर से जानकारी लेने वालो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश वितरित किया गया| बात मिडिया में आने के बाद विभाग में हडकंप मच गया है|

सुबह लगभग 11 बजे सांसद मुकेश राजपूत ने फीता काटकर लगभग 13 दिनों तक चलने वाले परिवार विकास मेले का शुभारम्भ किया और उन्होंने सभी काउंटरो का निरीक्षण कर जानकारी भी ली और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवश्यक दिशा निर्देश भी दिये | वही राज्य पोषण मिशन के काउंटर से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सरकार के नाम लिखे संदेशो को जनता को वितरित किया गया|

पत्रक में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा बीते 30 अप्रैल 2015 को कुपोषण के सबंध में दिया गया संदेश लिखा था| मामला मिडिया के संज्ञान में आने के बाद विभाग में हड़कम्प मच गया| सभी अपना-अपना पल्ला झाड़ने लगे| जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने जेएनआई को बताया कि लोहिया में प्रभारी सीडीपीयो पुष्पा की डियूटी थी| उन्ही की देखरेख में काउंटर लगाया गया था| यदि नये पत्रक नही थे तो उन्हें पुराने पत्रक बांटने नही चाहिए थे| इस मामले की जाँच की जायेगी|