ईद मिलन व मुशायरे में सभी दलों को न्योता

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: अल मंसूर एजूकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा रविवार को ईद मिलन समारोह के साथ ही साथ आल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया है| जिसमे सभी राजनैतिक दलों के नेताओ को न्योता भी दिया गया है |

सोसाइटी की प्रबन्धक मुमताज बैगम मंसूरी व उसके पति शाकिर अली ने बताया कि जिले और देश में अमन और शांति के पैगाम के साथ किया जा रहा है| मुशायरे में मशहूर मारुफ़ शोरा अपने फन का जौहर दिखायेगे| वही दोपहर में राष्ट्रीय एकता पर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा| जिसका विषय सम्प्रदायिक एकता की आवश्यकता होगी|

उन्होंने बताया कि गोष्ठी की अध्यक्षता नबाब मोहम्मद खां बंगश के बंशज काजिम हुसैन करेंगे| कार्यक्रम का संयोजन पालिका अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मुमताज मंसूरी कर रही है|