फर्रुखाबाद के दम्पत्ति की भिवानी हाई-वे पर मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के गोहाई गली निवासी राजन शुक्ला व उनकी पत्नी शोभना की भिवानी हाई पर ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी| उनके भतीजी और भतीजा गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है|

राजन के मामा विनीत मिश्रा ने बताया कि राजन राजस्थान में आशियाना प्लाजा में एक शोरुम खोले था| बीती रात वह अपनी पत्नी शोभना व भाई पारस के पुत्र लकी और पुत्री प्रिया के साथ से अपने घर भिवानी में जा रहे थे| पीछे कार में उनका साला शैलेन्द्र अवस्थी उसकी पत्नी रीतू अवस्थी के साथ ही साथ राजन का 7 वर्षीय पुत्र करन भी बैठा था|

तभी तेज रफ्तार ट्रक ने राजन की कार को रौंद दिया| जिससे उसमे बैठे राजन व उनकी पत्नी शोभना की मौत हो गयी | जबकि भतीजा लकी व भतीजी प्रिया गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है| राजन व उनकी पत्नी की मौत की खबर उनके घर फर्रुखाबाद आते ही कोहराम मच गया| राजन की माँ ऊषा देवी व पिता ब्रज किशोर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| अन्य परिजन मौके के लिये रवाना हो गये| शव देर रात तक फर्रुखाबाद आने की सम्भवना है|