स्कूल का दरवाजा जलाकर सामान चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) कमालगंज कस्बे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कमरे को चोरो ने जलाकर अंदर बक्से में रखा सामान चोरी कर लिया| जब जुलाई के पहले दिन शनिवार को विधालय खुला तो घटना की जानकारी हो सकी|

प्रधानाध्यापिका सुशीला देवी व शिक्षिकायें विधालय के नवींन सत्र के शूरू होने पर पंहुची तो कक्षा कक्ष का दरवाजा जला हुआ था। वही विधालय की बाहरी दीवार में सेंध लगई हुई थी| चोरो ने कमरे में रखे बक्सों के ताले भी तोड़ दिये थे| चोर विज्ञान किटें और सेनेटरी नैपकिन चोर चुरा ले गए।

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि मामले की उन्हें सूचना नही थी| विधालय आने पर पता चला| घटना के संबंध में अधिकारियों को बता दिया गया है|