सुप्रीमो के जन्मदिन पर वरिष्ठ नेताओ का किनारा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन आज सपा नेताओ ने सादगी से मनाया गया। पहले मासिक बैठक का आयोजन हुआ बाद में जन्मदिन मनाया गया|

आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे पार्टी के नीतियों और पार्टी के कार्यो पर विस्तार से चर्चा हुई| इसके बाद पार्टी कार्यालय में ही अखिलेश यादव का 45 वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया| जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी व महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने केक काटकर अखिलेश की दीर्घायु की कामना की | और कार्यकर्ताओ को बधाई भी दी| लेकिन मजे की बात तो यह है कि पार्टी के सुप्रीमो का जन्म दिन कार्यक्रम होने के बाद भी पार्टी के कई दिग्गज नेता, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष नदारद दिखे| माना जा रहा है कि बीते दिनों जनपद में शिवपाल सिंह के आने से कई नेताओ ने सपा ने किनारा कर लिया है |

जिलाध्यक्ष ने अखिलेश के जीवन से जुडे कई संस्मरणों को कार्यकर्ताआें के साथ साझा किया। महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि अखिलेश प्रदेश के युवाओ की पहली पसंद है| पूर्व सांसद मुन्नू बाबू ने मुलायम सिंह यादव की तरफ इशारा करते हुये कहा कि जिस बैठक या कार्यक्रम में बुजुर्ग मौजूद नही होते वह कार्यक्रम सफल नही माना जाता| मुलायम सिंह आज भी पार्टी नेताओ के दिलो में है| महासचिव समीर यादव ने भी अपने विचार वक्त किये|

इस दौरान अरशद जमाल सिद्दीकी, जितेन्द्र यादव, मुन्ना यादव,पुष्पेन्द्र यादव, मंदीप यादव आदि मौजूद रहे |