किसान के घर लाखो की नकदी-जेबर साफ

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी किसान राजकुमार पुत्र सुखेन्द्र सिंह के घर बीती रात चोरो ने धावा बोलकर लाखो के नकदी जेबर साफ कर दिये| पुलिस ने घटना स्थल पर पंहुच कर जाँच पड़ताल की|

राजकुमार ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती रात अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर की छत पर सो रहा था| नीचे बने दोनों कमरों में ताला पड़ा था| राजकुमार के घर की दीवार स्कूल व खेत की तरफ है| उसी दीवार के सहारे चोर घर में दाखिल हुये और कमरों का ताला तोड़कर बक्से में 43,600 रूपये व जेबरात चोरी कर लिये| जब राजकुमार लगभग 4:30 बजे छत से नीचे उतर कर आया तो कमरों के ताले टूटे पड़े थे| मेंन गेट का भी ताला टुटा पड़ा था| जिससे चोर फरार हुये|

घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|