मुलायम के आदेश पर ही बन रहा सपा सेकुलर मोर्चा: शिवपाल

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद: सपा के पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश, व रामगोपाल पर इशारों ही इशारो के तीखे हमले किये | बिना नाम लिये रामगोपाल को चापलूस और पार्टी के विखराव का मुख्य जिम्मेदार भी बताया| उन्होंने साफ़ किया कि अब दो महीने के बाद वह सपा सेकुलर मोर्चा का गठन करेगे| जो मुलायम सिंह यादव के कहने पर ही हो रहा है|शमसाबाद के शुकरुल्लापुर मिल्क सुल्तान में अनोखेलाल यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता के बजरिया स्थित आवास पर पंहुचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वह जल्द ही समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन करेगे| इस मोर्चा में सपा के उपेक्षित लोग शामिल किये जायेगे| उन्होंने साफ किया कि अपनी ही पार्टी में अबैध कब्जे करने वालो, अबैध शराब बेचने वालो व गलत कार्य करने वालो का उन्होंने विरोध किया|

लेकिन दुःख तो यह है कि गलत काम करने वाले जीत गये और पीछे रह गये| जिसके बाद ही मुलायम सिंह यादव के आदेश पर ही वह समाजवादी सेकुलर मोर्चा का गठन करने जा रहे है| उन्होंने कहा कि सपा में विखराव का कारण चापलूस व चुगलखोर है हालात यंहा तक कर दिये कि बेटे ने बाप का सम्मान तक नही किया| तो पार्टी के नेता क्या करते| उन्हें खुद अपने पैसे और ताकत के डीएम पर चुनाव हराने का प्रयास किया गया लेकिन फिर भी वह 53 हजार के वोटो से चुनाव जीते| उन्होंने कहा कि जो नई पार्टी बनेगी उसके भी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता जी ही होंगे|
संगठन ने बनाये रखी दूरी
शिवपाल सिंह के आगमन पर पार्टी के जिला संगठन ने उनसे दूरी बनाये रखी लेकिन पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव शमसाबाद से लेकर नगर तक शिवपाल के साथ में ही रहे| उर्मिला राजपूत, छोटे सिंह शमसाबाद के कार्यक्रम में पंहुचे |
प्रदीप के कोल्ड में हुआ जोरदार स्वागत
युव जन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव के भोजपुर स्थित कोल्ड में जोरदार स्वागत किया गया| वह व्लाक प्रमुख राशिद जमाल ने भी पूर्व मंत्री का स्वागत किया|