प्रतिबंधित पशु काटने वालो पर कार्यवाही के लिये जाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम कुंबरपुर के निकट झाड़ियो में एक प्रतिबंधित पशु को काटे जाने की खबर पर हालत बिगड़ गये| आक्रोशित ग्रामीणों ने गुनहगारो पर कार्यवाही को लेकर जाम लगा दिया | बाद में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जाम खुल सका|
सुबह ग्रामीण ने झंडियों के पीछे काटे गये प्रतिबंधित पशु पर आक्रोश व्यक्त किया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गयी और देखकर लौट गयी | जिससे ग्रामीण भड़क गये और उन्होंने गुनहगारो पर कार्यवाही की मांग को लेकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया|

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम कायमगंज अजीत सिंह व सीओ के साथ थानाध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये | एसडीएम ने ग्रामीणों के कहने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करा दिया| जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया | एसडीएम ने बताया कि कार्यवाही की जा रही है|