ससुराल में मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)विवाहिता का शव उसकी ससुराल में मिलने से सनसनी फ़ैल गयी| परिजनों नें हत्या का आरोप लगाया| पुलिस नें आरोपी पति को हिरासत में ले लिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी आकाश कटियार का विवाह बीते 15 नवबंर 2017 को थाना शमसाबाद के ग्राम सजलाई निवासी अरविंद कटियार की  31 वर्षीय पुत्री शिप्रा के साथ हुआ था| शनिवार को सुबह 6 बजे शहर के लक्ष्मी टाकीज वाली गली निवासी  शिप्रा के मौसा बृजेश गंगवार पंहुचे| घर भीतर से बंद था| जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर सीओ सिटी राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय व फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर आ गयी| पुलिस नें जाँच पड़ताल की| मृतका के ताई रजलामई के प्रधान सुदेश सिंह के साथ ही मृतका का भाई अंशु आदि परिजन भी आ गये| मृतका का शव घर के भीतर से बरामद हुआ| उसके शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी मिले| ताऊ सुदेश नें दहेज के लिए हत्या किये जाने का आरोप लगाया| मृतका के एक 10 महीने का बेटा है| मृतका का पति आकाश पुराने फर्नीचर की बिक्री करने का व्यापार करता है|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा| पुलिस जाँच कर रही है|