पालिका चुनाव के लिये बीजेपी खेल रही डिजिटल कार्ड

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी आगामी नगर पालिका व नगर पंचायत की तैयारी में पूरी तरह से लगी है| हर तरह से कार्यकताओ को सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है| विधान सभा में यूपी फतेह के बाद अब बीजेपी पालिका चुनाव पर अपना दांव लगा रही है| इसके लिये उसके डिजिटल कार्ड खेल दिया है| बीजेपी अपने बूथ अध्यक्षो को एक डिजिटल कार्ड उपलब्ध कराये गी| जिससे नेतृत्व सीधे उनके सम्पर्क में रहेगा|
बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित बीजेपी की बैठक में पंहुचे प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कार्यकर्ताओ को टिप्स दिये| जिसमें उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पंहुचना होगा| जब लगभग 95 प्रतिशत बूथों पर कमेटी बन जायेगी तब प्रदेश नेतृत्व बूथ अध्यक्षों को एक डिजिटल कार्ड देगा| डिजिटल कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा| जिससे नेतृत्व सीधे बूथ अध्यक्षों के सम्पर्क में रहेगा|
कार्यकर्ताओ से उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर आधा दर्जन कार्यक्रम आयोजित होंगे| जो कार्यकर्ता सक्रिय नही हुये उनकी जगह पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को लगाया जायेगा| उन्होने कहा कि जब हम बूथ स्तर पर पार्टी मजबूत करेगे तभी नगर पंचायत, नगर पालिका व व्लाक इस्तर तक के चुनाव जीत लेंगे | जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये| भूदेव राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राठौर, दिनेश कटियार, विमल कटियार, चेयर मैंन विजय गुप्ता, संजीब गुप्ता, प्रदीप सक्सेना, भास्कर दत्त द्विवेदी, सुधांशु दत्त द्विवेदी ,शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|