महिला की गला दबाकर हत्या कर शव खेत में फेंका

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम बिलसड़ी में विवाहिता की हत्या कर शव फेंक दिया गया| सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की और शव का पोस्टमार्टम कराया | जिसमे गला दबाकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई है|

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी अनिल प्रकाश ने अपनी पुत्री सीमा का विवाह जनपद एटा के राजा का रामपुर निवासी मनोज कुमार के साथ लगभग पांच वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| बीती रात पुलिस को सूचना मिली की ग्राम बिलसडी के एक खेत में महिला का शव पड़ा है| सीओ कायमगंज नरेश कुमार, कंपिल थानाध्यक्ष वीरपाल तोमर व कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| पोस्टमार्टम डॉ० विकास पाण्डेय व डॉ० मनोज पाण्डेय के पैनल से हुआ| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीमा के शरीर पर लगभग आधा दर्जन चोटों के निशान मिले| वही हत्या गला दबाकर किये जाने की पुष्टि हुई|

मृतका के भाई उमेन्द्र व धर्मेन्द्र ने दहेज के लिये उसकी हत्या किये जाने का आरोप लगाया| पुलिस को तहरीर दी गयी| पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है| थानाध्यक्ष वीरपाल तोमर ने बताया कि जाँच की जा रही है|