गोली लगे मरीज से लोहिया अस्पताल में लापरवाही का गेम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kunbar-paalफर्रुखाबाद: कोतवाली कायमगंज के ग्राम नगला बसोला निवासी कुंबरपाल पुत्र वीरपाल सिंह को बीते मंगलवार को शाम गाँव के कुछ लोगो ने गोली मार दी थी| जिससे उसे कायमगंज सीएचसी रिफर कर लोहिया अस्पताल भेजा गया| जंहा एक्सरे इ गोली ना निकलने और निजी एक्स-रे में गोली निकलने की बात पर विवाद होने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मरीज को भर्ती किया गया| इस दौरान मरीज के परिजन हंगामा किया|

घायल के पिता वीर पाल ने बताया कि उसकी 14 बीघा जमीन गाँव के ही कुछ लोग कब्जा किये है| उन लोगो से जब इस बात का विरोध किया गया तो दबंगो ने उसके पुत्र कुंबरपाल को गोली मार दी| गोली उसके कंधे में लगी| जिससे वह जख्मी हो गया| घटना की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को सीएचसी पंहुचाया| जंहा चिकित्सक ने उसे वांये कंधे में एक्सरे के लिये लिख लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया|

बीती मंगलवार की रात 2:20 पर उसे पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| बुधवार को सुबह उसका आपरेशन होना था| वीरपाल का आरोप है कि जब चिकित्सक ने उसका एक्स-रे कराया और कह दिया कि सब ठीक है उसे गोली नही लगी है| जिसके बाद परिजनों ने उसका आवास विकास के एक निजी नर्सिंग होम में कराया| जिसमे सीने में 315 बोर की गोली निकली| जिसके बाद परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत की| जिलाधिकारी के निर्देश पर घायल का दोबारा एक्सरे सीएमएस बीबी पुष्कर ने कराया| जिसमे 315 बोर की गोली निकली| जिस पर परिजनों ने लोहिया अस्पताल आकर हंगामा शुरू कर दिया| बाद में मरीज को भर्ती किया गया|

सीएनएस बीबी पुष्कर ने बताया कि घायल को पुन: भर्ती किया गया है|उसके कंधे का एक्स-रे लिखा गया था| जिससे कंधे का ही किया गया| निजी एक्स-रे पर उसके सीने का एक्स-रे किया गया| जिसमे गोली निकली| उसके उपचार की व्यवस्था की जा रही है| आपरेशन की व्यवस्था ना होने पर उसे रिफर किया जायेगा| कोतवाली प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| आरोपी रामवीर व उसके पुत्र चन्दन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है| आरोपी मुलायम, अरुण निवासी कोरी नगला की तलाश की जा रही है|