रिटायर्ड दरोगा की पुत्री ने लगायी फांसी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर) थाना क्षेत्र के ग्राम चंदुइया निवासी वन्दना पत्नी मंदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने मंदीप व उसके पिता रामरतन को हिरासत में ले लिया| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

बीते 25 नबम्बर 2016 को रिटायर्ड दरोगा जागेश्वर दयाल निवासी अल्लागंज की पुत्री वन्दना का विवाह सेवा निवृत अध्यापक रामरतन के पुत्र मंदीप के साथ हुई थी| मंदीप जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज के एक विधालय में प्राइवेट शिक्षक है| उसका उसी विधालय की एक शिक्षिका के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है| बीते दिन जब मंदीप नहा रहा था तभी उसके मोबाइल पर उसी शिक्षिका का फोन आया| फोन वन्दना ने उठा लिया|

जब वन्दना ने पूछा की किसी लड़की का फोन आया था तो मंदीप ने आग बबूला होकर पत्नी वन्दना के साथ मारपीट कर दी| मंदीप अक्सर उसे चार लाख रूपये और कार मायके से लाने की मांग करता था| जिससे झुब्ध होकर वन्दना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| ससुराल वालो ने शव नीचे उतार लिया| मृतका का एक हाथ टूटा था व गर्दन और शरीर पर चोटों के निशान थे | घटना की सूचना सुबह मंदीप के पिता रामरतन ने फोन पर उसके मायके वालो को दी |जिसके बाद मायके वाले मौके पर आ गये| लेकिन तब तक उसका शव ससुराल वालो ने नीचे उतार लिया था | वन्दना के फांसी लगा लेने की सूचना देने उसका पति व पिता गया तो पुलिस ने उन्हें बैठा लिया| सूचना पर संगीता के पिता रिटायर्ड दरोगा जागेश्वर दयाल, माँ मुन्नी देवी अन्य परिजनों के साथ मौके पर पंहुची| सूचना मिलने पर तहसीलदार पवन कुमार ने मौके पर आकर जाँच की| पिता ने पुलिस को तहरीर दी|