पचरौली घाट पर तीन डूबे,एक लापता

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद:(कायमगंज):कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचरौली गंगा घाट पर दशहरा पर्व पर के दौरान स्नान करते समय तीन किशोर डूब गये| जिसमे से दो को सुरक्षित बचा लिया गया| जबकि एक की तलाश चल रही है| जिसका अभी पता नही चला|

ग्राम पचरौली निवासी रामनिवास राजपूत के परिजन रविवार की सुबह गंगा स्नान करने पचरौली घाट पर गये। उनका पुत्र 9 वर्षीय जबर सिंह, अपने गांव पचरौली के ही 7 वर्षीय वीरेश पुत्र रवेंद्र सिंह राजपूत, 11 वर्षीय अशोक पुत्र कल्यान सिंह राजपूत के साथ गंगा में नहाने चला गया| गहरे पानी में चले जाने पर तीनों बच्चे डूबने लगे। उसी समय चीख पुकार पर गंगा तट पर खड़े ग्राम हज्जूनगला निवासी सर्वेश व अरविन्द उन्हें बचाने को गंगा में कूद पड़े। उन्होंने वीरेश व अशोक को तो बचा लिया, लेकिन जबर सिंह गहरे पानी में डूब गया। उसका खबर लिखे जाने तक कोई पता नही चला| सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे।