अखिलेश यादव के गुंडे-माफिया चिन्हित: सुब्रत पाठक

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP धार्मिक

फर्रुखाबाद: इंडियन आयल कारपोरेशन के द्वारा आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम में बीजेपी नेताओ ने मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को जनता को गिनाया| लेकिन प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था पर चुप्पी साध गये| मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने कहा मोदी सरकार किसी एक जाति वर्ग का विकास ना करके सभी जातियों के साथ सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है|उन्होंने कहा कि अखिलेश के गुंडे माफिया चिन्हित कर लिये गये है| जल्द उन पर कार्यवायी की जायेगी|
सुब्रत पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल नीति सबका साथ सबका विकास है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को देश के लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और जनता की आकांक्षाओं पर पार्टी खरी उतर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में जहां देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं वहीं विदेशों में भी भारत का रुतबा बुलंद हुआ है। आने वाला समय फिर भारतीय जनता पार्टी का ही है और चुनावों में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करते हुए और अधिक बहुमत से केन्द्र में सरकार बनाएगी।

कानून व्वस्था के सबाल पर अखिलेश के प्रदेश को अपनी बपौती समझ लिया था उन्होंने ने कहा कि कानून व्यवस्था पर अमित शाह व सीएम योगी ने के कहा है कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा|पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रदेश सरकार को अपनी बपौती समझते थे| उनको लगता था उनकी सरकार लम्बे समय तक चलेगी| अपराधियों की सरकार थी| वही अपराधी अब बीजेपी की सरकार में कानून व्यवस्था से खेल रहे है| उन्हें चिन्हित कर लिया गया है| जल्द कार्यवाही की जायेगी|

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह आदि ने भी सरकार की योजनाओ से जनता को रूबरू कराया|जिला महामंत्री विमल कटियार, चेयरमैंन शमसाबाद विजय गुप्ता,शैलेन्द्र सिंह राठौर,हिमांशु गुप्ता,भाष्कर दत्त द्विवेदी, मोहन अग्रवाल,सुधांशु दत्त द्विवेदी,राघव दत्त मिश्रा,देवेन्द्र दुबे, शिवम दुबे, गुंजन अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे| संचालन रुपेश गुप्ता ने किया|