अपडेट: जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने छोड़ा, अज्ञात में तहरीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम हिसामपुर निवासी 56 वर्षीय रामलडैते सक्सेना की हर्ष फायरिंग के दौरान सिर में गोली लगने से घायल को गये| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल भेजा गया| घटना के बाद परिजनों के आरोप पर पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में ले लिया था| शाम को पुलिस ने उसे छोड़ दिया|
गाँव के ही रामप्रकाश के पुत्र जमीपाल का तिलक कार्यक्रम चल रहा था| समारोह में जिला पंचायत सदस्य रतिराम शाक्य अपने समर्थको के साथ शामिल होने आये थे| परिजनों का आरोप है था कि हाईकोर्ट के आदेश को ताक पर रख उन्होंने डबल बैरक बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी| उसी समय पड़ोस की छत पर 56 वर्षीय रामलडैते सक्सेना खड़े थे उनके सिर में गोली लग गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये|
गोली चलने से भगदड मच गयी| गाँव के रामवरन ने सूचना पुलिस को दी| मौके से जिला पंचायत सदस्य भाग गये| लेकिन रास्ते में पुलिस ने उन्हें दबोच लिय| बाद में परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस ने रतिराम शाक्य को छोड़ दिया| गम्भीर हालत में वृद्ध को लोहिया अस्पताल में उपचार हेतु भेजा गया| थानाध्यक्ष नरेन्द्र गौतम ने बताया कि अज्ञात में तहरीर मिलने के बाद जिला पंचायत सदस्य को छोड़ दिया गया| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|