घर के बाहर सो रहे ग्रामीण को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम राई निवासी 45 वर्षीय राजीव उर्फ़ राजू पुत्र धनीराम को रविवार तड़के घर के बाहर सोते समय गोली मार दी गयी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| उसे गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में लाया गया जंहा से उसे रिफर कर दिया गया|

विदित है कि शनिवार की शाम राजू की पत्नी मिथिलेश ने थाने में तहरीर दी थी| जिसमे उसने अपने भाई कुलदीप व अपने साथ राजू द्वारा मारपीट किये जाने का आरोप लगाया था| पुलिस ने पत्नी और साले के साथ मारपीट करने के मामले में एनसीआर दर्ज कर ली थी| शनिवार रात राजू अपने घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था | राजू के परिवारी संजीब ने बताया कि हमलावरों ने उसके पेट में गोली मार दी| गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन एकत्रित हो गये| उसे 5 :20 पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा से उसे रिफर कर दिया गया | घटना के पीछे का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है| अभी परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी|

थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी उन्हें जानकारी नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|