ठंडी सड़क पर सर्वोदय मंडल की गर्मा-गर्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: ठंडी सड़क निर्माण के समय दोनों तरफ नाली निर्माण ना कराने से खफा सर्वोदय मंडल के नेताओ ने सड़क पर ही हवन पूजन कर धरना दिया| कई घंटे प्रशासन के लिखित आश्वासन पर जाम खोला गया| गर्मी में गुस्साई पुलिस ने कुछ धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को खदेड़ भी दिया|
सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में लगभग दो दर्जन कार्यकर्ता ठंडी सड़क पर दरी बिछाकर बैठ गये\ उन्होंने वही हवन करना शूरू कर दिया| सूचना मिलने पर कोतवाल डीके सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को सूचना दी| पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन वह नही हटे| यंहा तक की धरना कर रहे सर्वोदय मंडल के नेताओ ने गम्भीर बीमारी के चलते एम्बुलेंस से जा रहे मरीज को भी रास्ता नही दिया|
इसके बाद उसे पास से ही बमुश्किल निकाला जा सका| काफी देर के बाद सीएम शिव बहादुर सिंह पटेल व सीओ आलोक कुमार मौके पर आ गये| उन्होंने नगर पालिका के कर अधीक्षक कुंबरपाल से लिखित आश्वासन दिलाया इसके बाद सभी को हटाया जा सका| तकरीबन दो घंटे तक सड़क जाम रहने से रहागीर परेशान रहे| सीएम शिव बहादुर सिंह पटेल ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ फ़िलहाल कच्चा नाला खोदने के आदेश नगर पालिका को दे दिये गये है| जिससे पानी निकासी की समस्या दूर हो सकेगी| कोतवाल डीके सिंह भी मौजूद रहे|