पुलिस से नही मिला न्याय, महिला का थाने में आत्मदाह का प्रयास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिया सरफाबाद निवासी महिला नगीना ने तीन तलाक में पति द्वारा छोड़े जाने से परेशान होकर थाने में ही आत्मदहा का प्रयास किया| पुलिस ने आग लगाने से पूर्व ही महिला को को पकड़ लिया | यदि पुलिस पूर्व में कार्यवाही करती तो महिला को आत्मदाह का प्रयास ना करना पड़ता| पुलिस ने अपनी बचाने के लिये उसके पति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी रफीक की पुत्री नगीना का विवाह वर्ष 2012 में गुलरिया निवासी मुज्जमिल के साथ हुआ था| उसके 3 साल का एक पुत्र हुसैन बाबू भी है| मुजम्मिल गुजरात में नौकरी करता है | उसे पता चला की उसके पति ने कन्नौज से दूसरा विवाह कर लिया| उसका आरोप था की उसके पति ने दूसरा विवाह कर लिया | जिसके बाद उसे तीन तलाक कहकर छोड़ दिया| उसने बीते 24 अप्रैल को थानेमें शिकायत भी की| उसका कहना है कि एसपी से भी भेट की| लेकिन उसकी समस्या का हल नही निकला|

जिसके बाद उसने परेशान होकर कानून के रखवालो की चौखट पर ही खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया| गुरुवार को वह थाने पंहुची उसने पुलिस के सामने ही बोतल से कैरोसिन निकाला और अपने ऊपर डालने लगी| तभी मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने उसे पकड़ लिया| पुलिस ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| अभी पुलिस पुलिस खुद को बचाने लगी है|

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि अभी जाँच की जा रही है| इसके बाद कार्यवाई की जायेगी|