ग्रामीण पर फायर झोक थाने के सामने से बदमाश फरार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम डबरी में बीती रात लोडर पर सबार होकर आये बदमाशो ने किशोरी लाल की चार भैस चोरी करने का प्रयास किया| जब ग्रामीण ने विरोध किया तो फायरिंग करते हुये थाने के सामने से फरार हो गये| पुलिस को अभी तहरीर नही दी गयी है|
बीती रात लगभग 4 बजे किशोरी लाल अपने परिवार के साथ सो रहे थे| उनकी चार भैसे दरवाजे के निकट की बांधी गयी थी| बदमाशो ने लोडर कुछ दूर खड़ा कर किशोरी लाल की दो भैस खोल ली और उन्हें लोडर में चढ़ाने लगे| उसी समय आहट सुनकर किशोरी लाल जाग गये| बाहर आकर देखा तो पता चला की बदमाश लोडर पर भैसे ले जाने का प्रयास कर रहे है| किशोरी लाल ने जब उन्हें आवाज दी तो आक्रोशित बदमाशो ने दो फायर किशोरी लाल पर कर दिये जिससे वह बाल-बाल बच गये|
किशोरी लाल ने आबाज देकर अपने पपरिजनों को उठा लिया| जिस पर बदमाश फरार हो गये| ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने बदमाशो का थाने के गेट तक पीछा किया| लेकिन वह फरार हो गये| ग्रामीणों ने कहा कि 100 नम्बर पर फोन लगा नही| किशोरी का कहना है कि वह घटना के बाद वह दो बार थाने का चक्कर लगा चुके है| लेकिन कोई सुनने को तैयार नही| मौके से उन्हें बदमाशो की राड़ पड़ी मिली|
थानाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी| जिसके आधार पर उन्होंने पिकअप का पीछा पांचाल घाट तक किया था| लेकिन वह फरार हो गये| अभी तहरीर नही मिली है| फायरिंग और चोरी के प्रयास की घटना संदिग्ध है |