पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: (जंहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम गदनपुर तुर्रा निवासी 38 वर्षीय दिनेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा |
दिनेश का अपनी पत्नी पूनम के साथ बीते तीन वर्षो से विवाद चल रहा है| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश पत्नी से चल रहे विवाद को लेकर काफी तनाब में रहता था| रविवार को उनसे अपने घर के बरामदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम व दरोगा बाईपी सिंह मौके पर पंहुचे| बाईपी सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा | पत्नी विवाद के चलतेदिनेश से अलग रह रही है| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी|
थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम ने बताया कि जाँच की जायेगी|