नो एंट्री में वाहनो के प्रवेश से कई घंटे जाम की झाम

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सरकार किसी की भी हो कोई डीएम-एसपी हो लेकिन दिन दहाड़े आदेश के बाद भी नो-एंट्री में बड़े वाहन खुले आम घुसकर जाम लगा देते है| जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है| लेकिन कोई इस तरफ देखने को तैयार नही| ट्राफिक पुलिस अपनी बसूली में ही व्यस्त रहती है| जिससे बुधवार से ही पूरा शहर जाम की झाम से त्रस्त रहा| घंटो बाद तक पुलिस नजर नही आयी|
बुधवार को दोपहर बाद से टाउन हाल तिराहे से लाल दरवाजे तक जाम की झाम से जनता परेशान रही| नो-एंट्री में घुसे टैम्पो और डग्गामारो ने जाम को और हवा दी| कई घंटे चिलचिलाती धूप में मरीज के साथ ही साथ इस्कूली बच्चे भी फंसे रहे| लेकिन कोई जिम्मेदार उस तरफ नजर नही आया| सुबह से लेकर दोपहर बाद तक सड़के जाम रही। जाम से बचने के चक्कर में कुछ वाहन चालक गलियों के रास्ते निकले। लेकिन कुछ ही देर बाद गलियों में भी जादा ट्राफिक होने से जाम लग गया| वही दोपहर बाद ही आईटीआई से एक ट्रक नगर में घुसा और नीबाचुअत तिराहे पर जाम लगा दिया|

यंहा भी तकरीबन 40 मिनट से जादा जाम लगा रहा| वहीं काफी देर के बाद पंहुची पुलिस जाम खुलवाने में मशक्कत करती रही।