दूसरा विवाह कर पहली को तीन तलाक!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) मुस्लिम महिलाओ को लेकर तीन तलाक का मामला पूरे देश में चल रहा है| केंद्र व राज्य सरकार तीन तलाक के मसले से मुस्लिम महिलाओ को निजात दिलाने का प्रयास कर रही है| इसी बीच एक महिला को उसके पति ने घर से निकाल कर तलाक दे दिया| महिला में थाने में तहरीर दी| इसके साथ ही साथ मोदी और योगी की तीन तलाक के मसले पर तारीफ की है|

थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी निवासी रफीक की पुत्री नगीना का विवाह वर्ष 2012 में गुलरिया निवासी मुज्जमिल के साथ हुआ था| उसके 3 साल का एक पुत्र हुसैन बाबू भी है| मुजम्मिल गुजरात में नौकरी करता है | नगीना बीते कई दिनों से अपने मायके में थी| उसे पता चला की उसके पति ने कन्नौज से दूसरा विवाह कर लिया| जिसके बाद रविवार को वह अपनी ससुराल पंहुची तो उसके पति की दूसरी पत्नी भी मौजूद थी| नगीना ने बताया की जब उसने इसका विरोध किया तो मुजम्मिल ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और तीन तलाक कहकर उसे छोड़ दिया|

इसके बाद मुजम्मिल दूसरी पत्नी को लेकर गुजरात चला गया| पीड़ित ने सोमबार को थाने में पंहुचकर तहरीर दी| हालाँकि तहरीर में तीन तलाक का जिक्र नही किया गया है| नगीना का कहना है कि तीन तलाक ने उसका जीवन नर्क कर दिया है| मुस्लिम मोदी सरकार तीन तलाक से हम सभी को जल्द निजात दिलाये| जिस तरह से हमारी जिन्दगी बर्बाद हो गयी है| अन्य किसी की ना हो|

कार्यवाहक थानाध्यक्ष बाईपी सिंह ने बताया की तहरीर मिली है| तलाक की जानकारी उन्हें नही है| जाँच चल रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी |