आर्मी रिलेशनशिप भर्ती में नौजवानों ने बहाया पसीना

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: सिखलाइट रेजिमेंट में चल रही रिलेशनशिप भर्ती में नौ जवानो ने सेना में भर्ती के लिये खून पसीना बहाया| अभ्यार्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्र के साथ ही साथ लम्बाई की भी जाँच हुई|

भर्ती में भाग लेंने वाले नौजवानों के शैक्षिक प्रमाणपत्र और रिलेशनशिप प्रमाण पत्र की गहन चेकिंग हुई | इसके बाद अभ्यार्थियोंको दौड़ में शामिल किया गया| 1600 सौ मीटर की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण करने वाले युवको का बैलेंस, बीम व फूट गठर कूद को भी टेस्ट किया गया| तब कही जाकर उनका बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन हुआ| तीन दिन के बाद चयनित अभ्यार्थियों को लिखित परीक्षा के लिये बुलाया जायेगा|

खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए
केन्द्रीय विधालय संगठन द्वारा तीन दिवसित सम्भागीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ ब्रिगेडियर ने किया| उन्होंने कहा की खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए| जीत हार खेल का हिस्सा है| प्रधानाचार्य आरसी पाण्डेय मौजूद रहे|