मंच पर सपा नेताओ के साथ घिरी रही खनन मंत्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के सम्मान समारोह में पंहुची आबकारी और खनन मंत्री सपा समर्थको के चंगुल में फंसी रही| जिससे विधायको और सांसद ने मामले से किनारा कर लिया| युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय और प्रवक्ता आदर्श दीपक मिश्रा नेताओ के हासिये पर रहे| दोनों पर सपा समर्थक होने का आरोप लगा है| चर्चा तो यह भी है कि आदर्श दीपक वर्तमान में सपा संगठन हरदोई में लोहिया वाहिनी के वर्तमान में पदाधिकारी है|
युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय बीते समय में कई विवाद में रहे| उनका सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से भी करीबी सम्बन्ध बनाते गये| जो चर्चा का विषय बना रहा| वही सभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदर्श दीपक मिश्रा के साथ संजीव मिश्रा ने फेशबुक पर एक फोटो बीते दिन ही अपलोड किया है| जिसमे दोनों सपा के सदस्यता अभियान का आयोजन कर रहे है|
संजीब मिश्रा का भी फोटो कार्यक्रम के बैनर पर चस्पा था| कार्यक्रम में यह चर्चा भी आम रही की पिछले वर्ष हुये सम्मान समारोह में हुये कार्यक्रम के दौरान आदर्श दीपक मिश्रा ने सपा और तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव का खूब महिमा मंडल किया था| यही कारण माना जा रहा है कि जिले के विधायको और सांसद ने किनारा कर लिया|

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने इस सम्बन्ध में मिडिया को बताया कि कार्यक्रम सामाजिक था| इस लिये मंत्री को बुलाया गया| खनन और आबकारी मंत्री अर्चना पाण्डेय ने बताया कि बीजेपी जिलाध्यक्ष से अनुमति मिलने के बाद कार्यक्रम में शामिल हुई उन्हें इस सम्बन्ध में कोई जानकारी नही है| राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष दुबे ने बताया कि उनका संगठन गैर राजनैतिक संगठन है जिसमे विभिन्य राजनैतिक पार्टी के लोग जुड़े है| जो ब्राह्मण समाज के है| इसका किसी एक पार्टी से सरोकार ही है|