विशेष: 33 वर्षो से सोमबार को होते तीन देवियो के दर्शन!

FARRUKHABAD NEWS FEATURED जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:पूरे जनपद में नवरात्रि में 9 देवियो के दर्शन की धूम है| मंदिरो में भक्तो के दर्शन का मेला लगा है ! लेकिन कमालगंज के रामपुर माँझगाँव में साक्षात तीन देवियों के दर्शन की धूम मची है| नवरात्रि के दिनों में भक्त 9 देवियो के साथ साक्षात पुष्पा देवी,सुभलेसा देवी और अर्चना देवी के दर्शन कर कृतज्ञ हो रहे है| पुष्पादेवी बीते 33 वर्षो से यंहा बैठी है|

33 साल से पुष्पा देवी मंदिर में धूनी रमाये बैठी है वही अर्चना देवी और सुभलेसा देवी पुष्पा देवी की प्रेणना से देवी बनी बैठी है |यह तीनो देवियां अपने आप को देव शक्ति प्राप्त होने का भी लोग दावा कर रहे है| पुष्पा माता की अलौकिक ख्याति सुन कर लोग दूर दूर से अपनी मनोकामना लिए चले आते है| लोगो के अनुसार इनकी मनोकामना पूरी भी होती है इस गाँव में तीनो देवियो माता के मंदिर की ख्याति साक्षात देवी मंदिर के रूप में हो चुकी है|

रामपुर माँझगाँव के रामदास के पांच संताने तीन बेटे व् दो बेटिया है| जिसमे से तीसरी संतान पुष्पा देवी बचपन से धार्मिक प्रवत्ति की थी | हमेशा पूजा पाठ में लगी रहती थी| बचपन में गाँव के स्कूल में ही पढ़ाई की| धार्मिक होने के कारण से उनका ध्यान हर समय साधना व् तपस्या में ही रहता था| 13 साल की उम्र में बसंत पंचमी के दिन अचानक वह अपने घर में ध्यान में लींन हो गयी| घर के लोगो ने काफी समझाया लेकिन वह नही मानी|ध्यान में लींन होने के कारण उनके घर पर लोगो का मेला लगने लगा| घर वालो ने पुष्पा को घर के बाहर खुली जगह में बैठाल दिया| लेकिन वह ध्यान साधना में लींन हो चुकी थी |आखिर थक हार कर उनके बैठने के स्थान पर एक छप्पर डाल दिया गया| उस दिन के बाद पुष्पा माता उसी स्थान पर आसान लगा कर बैठी है जहां अब एक विशाल मंदिर बन चुका है| अपने माता पिता की मौत की खबर सुन कर भी वह उस स्थान से उठ कर नही गयी| यह मंदिर पुष्पा माता मंदिर नाम से जाना जाता है !

पुष्पा देवी का साधना स्थल बन गया पुष्पा माता मंदिर पुष्पा माता केवल सोमवार के दिन भक्तो को दर्शन देती है| बाक़ी दिन मंदिर के नीचे एक गुफा रूपी कमरे में ध्यान साधना मे लीन रहती है| पुष्पा माता मंदिर में सोमवार के दिन भक्तो का मेला लगता है| लोग दूर दूर से अपनी मनोकामना ले कर आते है| भक्तो की मनोकामना पूरी होती है| पुष्पा माता मंदिर लोगो की आस्था का केंद्र बन गया है| मंदिर की व्यवस्था पुष्पा माता के भाई प्रवीण सम्हाले है|उनका कहना है की पुष्पा माता मंदिर में जो भी सच्चे मन से अपनी मनोकामना लेकर आता है उसकी मनोकामना पूरी होती है| नवरात्रि के समय साक्षात देवी के दर्शन को सोमवार के दिन भक्तो हुजूम उमड़ता है| हर भक्त साक्षात माता के दर्शन कर कृतज्ञ होता है | पुष्पा देवी की प्रेरणा लेकर गांव की ही सुभलेसा देवी और अर्चना भी देवी बनकर साधना में बैठ गयी है |​