संगठन से फर्जी नेताओ को दूर करने की नसीहत

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी की बैठक में जिले की चारो विधान सभाओ के कार्यकर्ताओ को सम्मानित करने के साथ ही साथ मंडल अध्यक्षों को पार्टी में आ गये फर्जी नेताओ की रिपोर्ट संगठन को देने के निर्देश दिये गये|

बैठक का शुभारम्भ क्षेत्रीय अध्यक्ष मानमेंद्र सिंह ने मंडल अध्यक्षो, सेक्टर अध्यक्षों, मंडल महामंत्री व पार्टी के पुराने नेताओ को सम्मानित किया| उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओ का सम्मान से खिलबाड नही किया जायेगा| कार्यकर्ता से ही पार्टी चलती है| अब विधान सभा फतेह के बाद कार्यकर्ता 2019 के मिशन पर लग जाये| जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार बनते ही नये लोग पार्टी में आ गये है| पार्टी में गुटबाजी करने का प्रयास कर रहे है| उन्होंने मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया की वह इन लोगो की सूची बनाकर संगठन को अवगत कराये|

सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा की जब विपक्ष में बीजेपी थी तो बोलना आसान था लेकिन अब हम सत्ता में है तो समीक्षा करनी है| हम सब को मिलाकर बीते सपा के शासन काल में बुने गये भ्रष्टाचार के ताने-बाने को खत्म करना है| सपा सरकार में अपराध होने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज नही करती थी|

जो पुलिस अधिकारी लम्बे समय से है उनकी समीक्षा की जा रही है| सपा सरकार में राशन की आपूर्ति ठीक से नही होती थी एआरटीओ में घपले-घोटाले का दौर चला| लेकिन अब योगी सरकार में हमारी भूमिका मानिटरिंग की है| सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य,डॉ० रजनी सरीन, प्रांशु दत्त द्विवेदी,महामंत्री विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, चेयरमैंन विजय गुप्ता, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, रामवीर शुक्ला, शिबांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे|