रामनवमी पर भगवा होगा नगर

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद : रामनवमी पर 5 अप्रैल को शहर में श्रीराम विविध कला केंद्र की ओर से शोभायात्रा निकाली जानी है। जिसको लेकर सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे पूरे यात्रा मार्ग पर भगवा झंडे व गुब्बारे लगाये जाने का निर्णय लिया गया|

ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई बैठक में 5 अप्रैल को सुबह से ही पदाधिकारी शहर को सजाने में जुट के साथ ही साथ पूरे यात्रा मार्ग पर भगवा झंडे व गुब्बारे लगाने का निर्णय लिया गया| शोभायात्रा का शुभारंभ शाम को रेलवे रोड से होगा| जिसमें बाल रूप श्रीराम के अलावा लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, मां दुर्गा आदि की झाकियां होंगी। इसके लिए विशेष तैयारी की गयी है। हर वर्ग के लोग शोभायात्रा में सम्मिलित होंगे। श्रीराम विविध कला केंद्र के मुख्य निर्देशक विजय दुबे मटरलाल ने बताया शहर को भगवा झंडों से गुब्बारों से सजाने का निर्णय लिया गया। सरदार बंटी, प्रमोद जैन, कला केंद्र के मंत्री अशोक वर्मा, सत्यम दीक्षित, संयोजक किशन कन्हैया सक्सेना, अशोक मिश्रा, आदित्य दीक्षित, आदर्श पुरवार, विनोद गुप्ता, राकेश अग्रवाल, संजीव मिश्रा बॉबी आदि मौजूद रहे।