सड़क किनारे पड़ा मिला वृद्ध का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: रविवार सुबह सड़क किनारे एक वृद्ध का शव पड़ा होंने से सनसनी फ़ैल गयी| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की|
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम याकूतगंज सेन्ट्रल जेल मार्ग पर मो० अहमद के आम के बाग़ के सामने सड़क किनारे कुछ ग्रामीणों ने एक वृद्ध का शव पड़ा देखा गया| जिसके बाद मौके पर भीड़ लग गयी| घटना की सूचना कोतवाली फतेहगढ़ को दी गयी| जिसके बाद कार्यवाह कोतवाली प्रभारी जितेन्द्र चौधरी व याकूतगंज चौकी इंचार्ज अभय सिंह मौके पर आ गये|
लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी| एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ सिटी मन्नी लाल गौड़ आदि मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| वृद्ध अंडरबियर और बनियान में था|
एसपी नें बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|प्रारंभिक जाँच में ठंड से मौत प्रतीत हो रही है| शव के शिनाख्त केप्रयास किये जा रहे है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी|