योगी एक्शन: रोडबेज अड्डे पर बनी अबैध दुकानो पर भी चलेगी जेसीबी!

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे पर स्थित रोडबेज बस अड्डे की जद में बनी दुकानों पर भी जल्द प्रशासन कार्यवाही करने जा रहा है| जिसके लिये पहले उन्हें नोटिस जारी किया जायेगा| उसके बाद कार्यवाही होगी|

पूर्व की सपा सरकार में तो हुआ सो हुआ| लाल दरवाजे पर जमकर डग्गामारी और अतिक्रमण किया गया| लेकिन अब योगी सरकार ने इस पर एक्शन शुरू कर दिया है| जिसके चलते अधिकारी भी अब इन पर कार्यवाही करने पर ऊतारी हो गये है| अधिकारी दिन रात एक कर नई सरकार को कुछ करके दिखाना चाह रहे है| जिसके चलते लाल दरवाजे के सभी बसों और डग्गामार वाहनों के अड्डे सील कर दिये गये|

रोडबेज के बाहर अब जाम की स्थित कम है| अब प्रशासन की नजर रोडबेज की भूमि मे बनी तकरीबन दो दर्जन अबैध दुकाने है| जिन्हें चुनाव से पूर्व भी नोटिस दिया जा चुका है| लेकिन आचार संहिता लगने के कारण कार्यवाही नही हो सकी| अब योगी सरकार प्रदेश में बनते ही अफसर कार्यवाही करने की तैयारी में आ गये है|

रोडबेज के एआरएम अंकुर विकास ने जेइनआई से बातचीत में बताया की बस अड्डे के बाहर सभी दुकाने अबैध रूप से निर्मित है| जिन्हें पूर्व में भी नोटिस दिया जा चुका है| लेकिन आचार संहिता लगने के कारण कार्यवाही नही हो सकी| अब दुकानदारो को नोटिस दिया जायेगा| उसके बाद अबैध रूप से निर्मित दुकानों को तोडा जायेगा|