हेडमास्टर को चप्पलो से पीटने में जाँच के आदेश

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद: विकास खंड राजेपुर में प्राथमिक विधालय खुटिया के प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह को एनपीआरसी ने चप्पलो से पीट दिया| जिसमे जिलाधिकारी ने जाँच के आदेश बीएसए को दिये है|

अमरेश सिंह ने जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को शिकायत सौपी| शिकायत में अमरेश ने कहा है की कृष्ण बल्लभ तिवारी प्राथमिक विधायल बराखेडा में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत है| जो अबैध रूप से इस पद पर कार्यारत है| वह आये दिन अभद्रता करते रहते है| अमरेश का आरोप है की कृष्ण बल्लभ उनसे दबंगई के बल पर रूपये मांगते है|

जब इसका विरोध किया तो कृष्ण बल्लभ ने मेरे विधालय 4 फरवरी को आये और अमरेश के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर दी| आरोप है की बीते 22 मार्च को खंड शिक्षा अधिकारी को आकस्मिक अवकाश का पत्र देने बीएसए कार्यालय आया था| तभी कृष्ण बल्लभ भी आ गये| वह गाली गलौज करने लगे| अमरेश का कहना है की जब इसका विरोध किया तो कृष्ण बल्लभ ने उसे जूतों से पीटा|

पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की| डीएम ने बीएसए को जाँच कर कार्यवाही के आदेश दिये है|