आल्हा गायन में बही वीर रस की बयार

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)मेला रामनगरीया में जब आल्हा का गायन किया गया तो पुरानें आल्हा को पसंद करनें वाले लोग दर्शक दीर्घा में बैठे नजर आये | पूरा पंडाल तालियों से गूंजता रहा|
माघ मेला रामनगरिया में सांस्कृतिक पांडाल में गाँधी विचार मंच के माध्यम से आल्हा गायक मुन्ना लाल राठौर नें सरकार की विभिन्य योजनाओं को आल्हा के तर्ज पर सुनाया|
जिसमे वीर रस के समन्दर में श्रोता गोते खाते नज आये| मेला रामनगरिया के संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय महराम सिंह के जीवन पर विचार व्यक्त किये गये | अध्यक्षता दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज नें की|