नोकझोंक के साथ आधी रात तक सील किये अबैध वाहनों के अड्डे

FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु के निर्देश पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों ने देर रात तक शहर के भीतर वाहन के कार्यालयों को सीज कर दिया | इस दौरान पुलिस की फाफी नोकझोक भी हुई|
सीएम शिव बहादुर सिंह पटेल व सीओ आलोक कुमार के साथ, एआरएम अंकुर विकास और एआरटीओ ने शहर के रोडबेज बस अड्डे के निकट डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया| जिससे अबैध ट्रांसपोर्ट चला रहे कई बस सर्विस का कार्यालय सीज किया गया| अधिकारीयों ने लाल दरवाजे स्थित यादव बस सर्विस, चतुर्वेदी बस सर्विस, गंगा बस सर्विस, रिंकू बस सर्विस, श्रीकृष्णा बस सर्विस, हनी टूर एंड ट्रेवल्स, अभय बस सर्विस के अड्डो को सील कर दिया|

यादव बस सर्विस के मुनीम अनिल शुक्ला के साथ सीओ और सीएम की नोकझोंक हो गयी| अनिल ने कहा की उन्होंने चुनाव में प्रशासन का बहुत सहयोग किया है| अनिल की शिफारिश में एआरएम अंकुर बिकास और एआरटीओ बोले| जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों अधिकारियो की क्लास लगा दी| वही श्रीकृष्णा बस सर्विस की दुकानस सील करने के दौरान भी अधिकारीयों को विरोध झेलना पड़ा| अभियान तकरीबन 12 बजे तक चलता रहा|

कोतवाल डीके सिंह व कादरी गेट चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे|