प्रेमी युगल ने खाया जहर, गम्भीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पचपुखरा निवासी संतराम के आम के बाग़ में प्रेमीयुगल ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया| उन्हें पुलिस ने गम्भीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

सोमबार को सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली की पचपुखरा स्थित आम के बाग में प्रेमी युगल पड़े है| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संदीप राठौर फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने दोनों को 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| घटना की सूचना मिलने पर युवक के पिता दाताराम, माँ लक्ष्मी देवी व अन्य परिजन लोहिया अस्पताल पंहुचे| उन्होंने युवक की शिनाख्त अपने पुत्र रंजीत के रूप में की|

प्रेमिका कमालगंज क्षेत्र के ग्राम फतेहउल्ला भगौआ की है| उसका रंजीत के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था| युवती रंजीत की दूर की रिश्तेदार बतायी जा रही है| युवती के परिजन लोहिया अस्पताल नही पंहुचे| रंजीत के परिजन कुछ भी बताने को तैयार नही हुये| रंजीत के पिता दाता राम दोनों को लोहिया अस्पताल से ले गये| थानाध्यक्ष संदीप राठौर का कहना है की अभी घटना का कारण पता नही चला है| पुलिस जाँच कर रही है|