एक दिवसीय हड़ताल पर रहे आयकर कर्मी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ ग्रुप बी-सी-डी इकाई के कर्मचारियों ने एक दिवसीय हड़ताल पर रहे| कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान 14 सूत्रीय मांगे रखी| जिन्हें पूरी ना होने पर बड़े आन्दोलन की चेतावनी भी दी|

संघ के अध्यक्ष अजय कश्यप के नेतृत्व में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने अपनी विभिन्य मांगे रखी| जिसमे सातबें वेतन आयोग के का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देना| समान काम और समान वेतन का आदेश लागू करना| एमएसीपी पदोन्नति पदानुक्रम पर लागू करना| ग्रामीण डाकसेवकों को सिबिल सर्वेंट का दर्जा देना| केन्द्रीय कर्मियों के लिए वैधानिक पेंशन लागू करने सहित 14 सूत्रीय मांगे रखी गयी|

इस दौरान सचिव कैलाश शंकर.संजय कुमार जैन.विनय शंकर मिश्रा.अतुल कुमार.प्रदीप पाल.जितेन्द्र कुमार.तेज सिंह.मंजीत पटेल. संतोष कुमार. संजय कुमार आदि मौजूद रहे|