दगा करने पर प्रेमिका के सीने में दागी गोली

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी 17 वर्षीय किशोरी को उसके ही पडोंस में रहने वाले युवक संजय उर्फ़ संजू उर्फ़ लोकल सक्सेना पुत्र बाबूराम सक्सेना ने दगा देने पर उसके सीने में गोली दाग दी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी| उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया है| घटना के बाद से आरोपी फरार है| पुलिस को घटना स्थल के निकट ही तमंचा बरामद हो गया है|

आरोपी संजय का पड़ोस की ही एक दलित किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था| किशोरी के पिता की घर में ही परचून की दुकान थी| जिस पर अक्सर किशोरी पिता की गैर मौजूदगी में दुकान पर बैठती थी| दुकान पर अक्सर संजय सामान लेने आता था| जिससे दोनों एक दुसरे के करीब आ गये| दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया| लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच अन-बन चल रही थी| परिजनों की माने से किशोरी से छेडछाड करने में उसको हड़काया भी था| लेकिन वह नही माना| गुरुवार को युवती के पिता कही रिश्तेदारी में गये थे| तभी बीती रात संजय किशोरी के घर में बाहर की तरफ लगे जंगले की तरफ पंहुचा और उसने गेंहू की खाली बखारी को गिरा दिया| किशोरी जब देखने गयी तो आरोपी संजय ने तमंचे से प्रेमिका के सीने में गोली मार दी| जिसइ वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गयी|

परिजनों ने उसे नाला मछरटटा स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया| घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी आलोक कुमार, कोतवाल डीके सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| पुलिस को संजय के के खेत के निकट ही रमाकान्त कटियार के खेत में 315 बोर का तमंचा पड़ा मिला| उसमे कारतूस का खोखा पड़ा था| घटना के सम्बंध में युवती के परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है| सूत्रों की माने तो युवती का प्रेम प्रसंग कही और चलने चलने लगा था| जिससे संजय ने घटना को अंजाम दिया|

कोतवाल डीके सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| युवक की तलाश की जा रही है |