दो घरों में चोरी की घटना को दिया अंजाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बीती रात चोरों नें एक ही गाँव के दो घरों में चोरी की घटना को अजाम दिया| पुलिस नें मामले में जाँच पड़ताल की |

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरगाँव निवासी आकाश उर्फ गोलू पुत्र रामप्रकाश बीती रात अपनी साली के घर गये थे| घर पर उनकी पत्नी अनीता लेटी थी| आधी रात को बदमाशों नें उनके घर में प्रवेश किया और कमरे में रखा बक्सा चोरी कर ले गये | बक्से में रखे 50 हजार नकद व जेबरात चोरी कर लिये | सुबह बक्सा घर से 500 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला| जानकारी होनें पर अनीता नें फोन पर सूचना अपने पति आकाश को दी| आकाश नें डायल 112 पर फोन किया| जिसके बाद डायल 112, सीओ अरुण कुमार व कोतवाल अमर पाल मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की |
आकाश के घर के निकट ही जबर सिंह पुत्र रामचन्द्र का मकान है| उनके मकान में भी चोरों नें नकदी जेबरात साफ कर दिया| जबर सिंह नें बताया कि उनके घर से 20 हजार की नकदी और लगभग दो लाख के जबरात चोरी कर लिये| चोर उनके घर से भी बक्सा चोरी कर घर ले गये और उसे उनके ही मक्के के खेत में खाली करके डाल दिया| पुलिस नें जाँच की|