ब्रेकिंग: मासूम की चाकुओं से गोदकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम भरखा निवासी 14 वर्षीय राजन पुत्र अमर सिंह की बीती रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गयी| मौके पर पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 7:30 बजे वह घर से निकला था| लेकिन घर नही लौटा| परिजनों ने यह अंदाजा लगाया की वह शायद रामनगरिया मेला चला गया है| जब सुबह तक नही लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन पता नही चला| दोपहर को गाँव की कुछ महिलाएं खेत में खाना लेकर गयी तो उन्हें चप्पले पड़ी मिली| आगे रमेश के आलू के खेत में राजन की लाश पड़ी थी| जिस पर घटना की जानकारी परिजनो को दी गयी| परिजन मौके पर आये|

सूचना मिलने पर एएसपी अशोक कुमार, सीओ देवेन्द्र कुमार और थानाध्यक्ष भीम सिंह जावला मौके पर पंहुचे| उन्होंने शव का पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा| थानाध्यक्ष भीम सिंह चावला ने बताया की बच्चो के आपसी विवाद का मामला अभी प्रकाश में आया है लेकिन अभी जाँच चल रही है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जायेगा|