डॉ० अनार सिंह के कोल्ड का शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS Politics कृषि

फर्रुखाबाद: डॉ: अनार सिंह यादव के नये कोल्ड स्टोरेज का भव्य शुभारम्भ सोमबार को जोरसोर से हो गया| इस दौरान विभिन्य राजनैतिक दलों के नेता शामिल हुये|

इटावा-बरेली हाई-वे पर बघार नाले के निकट बाबू सिंह दददू जी कोल्ड स्टोरेज एलएलपी का शुभारम्भ बाबू सिंह यादव ने फीता काटकर और हवन में आहुति देकर किया | इस दौरान विभिन्य राजनैतिक दलों के नेताओ का जमाबडा रहा| शुभारम्भ पर आल्हा और घोड़ी का डांस लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा| डॉ: अनार सिंह यादव ने कहा की कोल्ड बेहतर से बेहतर सुबिधा किसानो को उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा| किसान को निकासी और भंडारण में कोई समस्या नही होने दी जायेगी|

इस दौरान डॉ० जितेन्द्र यादव, कौशलेन्द्र यादव, नागेन्द्र यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, सपा महा नगर अध्यक्ष विजय यादव ,अवनीश यादव, अजय पाल यादव, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे|