30 घंटे बाद भी गया लाल का नही लगा सुराग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

gyaaa lalफर्रुखाबाद:(कमालगंज) बीते दिन थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडपुरा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध गयालाल पुत्र निरंजन को गांव के ही कुछ दबंग पूराने विवाद के चलते नाव से गंगा के उस पार उठा ले गये थे| 30 घंटे बाद भी दबंगो का पता नही चला है| पुलिस गंगा के किनारे के गाँवो और जंगलो में आरोपियों की तलाश कर रही है|

बीते बुधवार को सुबह तकरीबन 9 बजे गांव के ही निकट अपने प्लाट पर छप्पर डालने गये थे| तभी मौके पर गाँव के ही बलवीर उर्फ़ कल्लू अपने कई लोगो के साथ प्लाट पर पंहुच गये| उन्होंने प्लाट पर अपना कब्जा दिखाया| जिस पर गयालाल ने आपत्ति की| तो हथियारों से लैस आरोपी गया दिन को नाव के माध्यम से गंगा के उस पार उठा ले गये थे| पुलिस घटना के बाद से आरोपियों की तलाश हरदोई पुलिस से मिलाकर कर रही है| लेकिन अभी तक उनका कोई भी सुराग नही लगा है| जबकि गयादीन के पत्नी घटना के किनारे परिजनों के साथ बैठक कर गयादिन का इंतजार कर रही है|वही अभी तक थाना नवाबगंज, जहानगंज, अरबल हरदोई, कमालगंज, स्वाट टीम, मोहम्मदाबाद की टीमें कांबिंग कर रही है|

सीओ सिटी राजेश पाण्डेय ने बताया कि अभी तलाश चल रही है| पुलिस अपना काम कर रही है| जल्द आरोपी कब्जे में होंगे|