सीओ सिटी और सीओ मोहम्मदाबाद का तबादला

FARRUKHABAD NEWS POLICE

co lekhraj singhफर्रुखाबाद: लेडी डॉन मामले में चर्चा में रहे सीओ सिटी लेखराज सिंह के साथ ही साथ सीओ मोहम्मदबाद राजेश पाण्डेय का भी तबादला कर दिया गया है | सीओ सिटी के स्थान पर अभी किसी को भी नही भेजा गया है|

शासन से जारी सूची के अनुसार सीओ सिटी लेखराज सिंह का तबादला सीओ सिटी से डायल 100 -यातायात निदेशालय लखनऊ के पद कर किया गया है| उनकी जगह पर अभी किसी अन्य की तैनाती नही की गयी है| वही सीओ मोहम्मदबाद राजेश पाण्डेय को कानपुर नगर का सीओ बनाया गया है| उनकी जगह पर कानपुर नगर के सीओ विशाल पाण्डेय को फतेहगढ़ भेजा गया है|