प्रचार सामग्री उतार रहे युवको को पीटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

marpitफर्रुखाबाद:(मेरापुर) अचार संहिता लगने के बाद पुलिस और प्रशासन प्रचार सामग्री को हटाने में लगा है| लेकिन यह भी दबंगो को पसंद नही है| प्रशासन के निर्देश पर होर्डिंग उतार रहे दो युवको को दबंग ने पीट दिया|

मेरापुर के लेखपाल अनुपम मिश्र ने विभिन्न प्रत्याशियों के होर्डिंग, बैनर उतरवाने के लिए सराय अगहत कायमगंज मार्ग पर गौरव मिश्रा और सरवन दुबे को लगाया है। इसी के चलते शनिवार सुबह 7 बजे दोनों होर्डिंग उतार रहे थे। तभी वहां गाँव का ही दबंग देवेंद्र उर्फ ददुआ ने होर्डिंग हटाने का विरोध किया| दोनों ने उसे बताया की लेखपाल अनुपम के निर्देश पर होर्डिंग उतारने का कार्य किया जा रहा है| जिस पर दबंग देवेंद्र ने दोनों मारपीट कर दी। युवकों ने मारपीट किये जाने की सूचना राजस्व निरीक्षक महेश तोमर और लेखपाल अनुपम मिश्र को दी। दोनों ने थानाध्यक्ष मेरापुर सुशील कुमार को सूचित कर दिया, तो वह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसी बीच देवेंद्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष मेरापुर सुशील कुमार की आरोपी का भाई हिरासत में है| विवाद होर्डिंग अपने घर ले जाने को लेकर हुआ था | जाँच की जा रही है |