गोली लगने से युवक घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

arshdफर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर दूदेमई निवासी 26 वर्षीय अरशद पुत्र पुत्तन खां संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से जख्मी हो गया| उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल भेजा गया|

घायल के पिता पुत्तन ने बताया की अरशद अपने खेत में टमाटर की फसल देखने गया था| तभी उसके किसी ने गोली मार दी| गोली उसकी जांघ में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| पिता पुत्तन उसे लेकर सीएचसी पंहुचे| जंहा घायल का प्राथमिक उपचार किया गया| जिसके बाद उसे लोहिया अस्पताल के लिये रिफर कर दिया गया|

कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया की पुलिस जाँच कर रही है| यह लगता है की खेत में जानवरों को भागने के लिये किसी ने फायर किया तो वह अरशद के लग गया| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|