आठ माह के पुत्र के साथ फांसी पर झूलती मिली विवाहिता

FARRUKHABAD NEWS



फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विवाहिता व उसके 8 माह के पुत्र का शव फांसी पर झूलता मिला| पुलिस नें मामले में मृतका के पति को हिरासत में ले लिया| पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है| परिजनों में कोहराम मच गया|


थाना कादरी गेट में मोहल्ला श्याम नगर निकट रेलवे क्रासिंग निवासी अखिलेश राजपूत का समोसा की दुकान बेबर रोड पर है| घर में उसकी 24 वर्षीय पत्नी आकांक्षा रहता है|
अखिलेश के आठ माह का पुत्र दिव्याश है| अखिलेश की माँ माया देवी नें बताया कि दोपहर दो बजे वह अपने बड़े पुत्र होरी लाल के घर से अखिलेश के घर खाना खानें गयी
थी| आबाज लगानें पर जबाब नही मिला| जबाब ना मिलनें पर माया देवी नें बड़ी बहू सुनीता पत्नी पंकज को आबाज दी| माया देवी व सुनीता नें अखिलेश को सूचना दी| जिसके
बाद अखिलेश नें कादरी गेट में सूचना दी| पुलिस नें अखिलेश को हिरासत में ले लिया|
मौके पर सीओ सिटी प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, फिल्ड यूनिट नें पर


आकर जाँच की| कमरे की कुंडी रस्सी से बंधी थी| जिसको तोड़कर कमरा खोला गया तो आकांक्षा व उसके दुधमुहे पुत्र का शव सांडी के फंदे पर फांसी पर झूल रहा था| पुलिस नें शवों को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया| अखिलेश का विवाह बीते पांच साल पूर्व सिबली सुजानपुर कानपुर निवासी आकांक्षा के साथ हुआ था| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि जाँच की जा रही है | शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|