नरेश की नरेन्द्र से जिले का संगठन उत्तम करने पर चर्चा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

nrendr-singh-nresh-utatmफर्रुखाबाद: सपा के चल रहे अंदर बाहर के खेल में जिले का संगठन भी प्रभावित हो सकता है| कई नेताओ ने अपने-अपने तरीके से आला कमान से सम्पर्क भी साधना शुरू कर दिया है| यह तो साफ ही है कि पेड़ जिस का होगा उसमे फल भी उसी का आयेगा| यही कुछ प्रदेश से लेकर जिले की राजनीति में शुरू हो गया है| नरेश उत्तम के प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले के संगठन पर भी संकट के बादल छाने लगे है|

सपा में चली कलह के बाद शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष पद से और रामगोपाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया| अखिलेश यादव को पार्टी की कमान सौपी गयी| सीएम ने अपने करीबी नरेश ऊत्तम को प्रदेश अध्यक्ष पद कि कमान सौप दी| यह वही नरेश उत्तम है जो बीते चंद दिन पूर्व ही राजेन्द्र नगर महोत्सव के मंच से बोले थे| इससे पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के साथ उनकी नजदीकी का आंकलन लगाना कोई कठिन काम नही| उन्होंने मंच से ही नरेन्द्र सिंह के विरोधियों पर हमला भी बोला था|

उत्तम के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने सोमबार को लखनऊ पंहुचकर प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनायें दी| उन्होंने नरेन्द्र सिंह से जिले कि सियासी गणित पर भी चर्चा की| जिससे अब संगठन पर संकट के बादल दिखने लगे है| पार्टी के पूर्व महासचिव समीर यादव के द्वारा भी जिलाध्यक्ष पद के लिये तार प्रदेश अध्यक्ष से जोड़ने ही चर्चा भी आम है| समीर पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह के खास लोगो में से माने जाते है| फ़िलहाल अभी समीर यादव ने इस सम्बंध में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया|