आकर्षण का केंद्र बना फैंसी ड्रेस और दुर्गा-काली का नृत्य

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

khelkudफर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद महोत्सव में बुधवार को विभिन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जिसमे पर्यावरण वन एवं आयुर्वेद संगोष्ठी के आयोजन के साथ ही साथ फैंसी ड्रेस और दुर्गा काली का नृत्य दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहा|durgaपर्यावरण जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेश कुमार श्रीवास्तव डीएफओ ने की| अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये| जिमसे पर्यावरण प्रदुषण पर अपने विचार व्यक्त किये गये| डीएफओ ने बताया कि विकास की प्रक्रिया में वनों का बहुत बड़ा हाथ है| वही पर्यावरण एवं आयुष संगोष्ठी में योगाचार्य सुरेश चन्द्र शाक्य ने योग की जानकारी दी| समर्थ सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रोहित सफ्फड ने कहा कि हमे आस-पास जो भी समस्यांए है| वे सभी हमारी वजह से है| हमे खुद स्वयं सेवक बनकर कार्य करना चाहिए| कार्यक्रम की अध्यक्षता कामता सिंह और संयोजक डॉ० मो० मोहसिन रहे|

कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के 19 प्रतिभागी, सीनियर वर्ग से 9 प्रतिभागियों ने भाग लिया| शुलभ त्रिशूलधारी की टीम ने मंच पर दुर्गा,काली का नृत्य प्रस्तुत किया गया| जिसमे मनीष मिश्रा, शुलभ शुक्ला, रिशु राघव आदि मौजूद रहे|