रंगोली बना दिया कोरोना भगाओ-धरती बचाओ का संदेश

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर संस्कार भारती के द्वारा घरों में रंगोली बना कर कोरोना भगाओ-धरती बचाओ का संदेश दिया|
नगर के मोहल्ला बाग़कूंचा निवासी संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र पाण्डेय ने परिवार सहित भू अलंकरण दिवस मनाया| रंगोली के माध्यम से धरती बचाओ-कोरोना भगाओ का संदेश दिया। प्रांतीय महामंत्री ने बताया कि संस्कार भारती पूरे देश में 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस को भू अलंकरण दिवस के रूप में मनाती है। इस वर्ष लॉक डाउन के कारण कला साधक अपने अपने घरों में ही रंगोली बना रहे हैं।
उन्होंने बताया कि संस्कार भारती द्वारा संदेश दिया गया कि पृथ्वी हमारी मां है हम सभी उसे साफ एवं हरा भरा रखने का संकल्प लें तभी हम कोरोना जैसी महामारी से जीत सकते हैं| इसी उद्देश्य को लेकर संस्कार भारती भूमि को अलंकृत कर भू अलंकरण दिवस मनाती है। फर्रुखाबाद में प्रांतीय रंगोली विधा प्रमुख साधना श्रीवास्तव, संस्कार भारती की सचिव आकांक्षा सक्सेना आदि कला साधकों ने अपने अपने घरों पर रंगोली बनाई।
इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी रविंद्र भदौरिया ने सभी का मार्गदर्शन किया। संरक्षक ओम प्रकाश मिश्र कंचन, संस्कार भारती के अध्यक्ष संजय गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे, कोषाध्यक्ष आदेश अवस्थी सहित सभी कला साधकों ने पृथ्वी को स्वच्छ और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया| रमा पाण्डेय पलक पाण्डेय,पूनम, मृदुला, गुंजन आदि ने सुंदर रंगोली बनाई अनुराग पाण्डेय, वीरेंद्र पाण्डेय, नरेंद्र पाण्डेय, मुन्नी देवी, पंकज आदि ने सहयोग किया।