निर्धारित दर से अधिक वसूला जा रहा पालिका की होर्डिंग का किराया

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका द्वारा शहर में लगी होर्डिंग को लेकर ठेका दिया गया था| आरोप है कि ठेकेदार निर्धारित दर से कई गुना अधिक किराया की वसूली कर रहा है| जिसकी शिकायत अधिशाषी अधिकारी और जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया|
शहर के मोहल्ला छपटट्टी निवासी राहुल जैन नें अपने साथियों के साथ नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा | जिसमे आरोप लगाया कि 2022-23 में नगर पालिका द्वारा होर्डिंग शुल्क 400 माह के हिसाब से वाइलाज की दर से जमा किया गया| 1 अप्रैल 2023 से इसका टेंडर नियति के प्रोपराइटर अरविन्द पाण्डेय को दिया गया था| जिसकी राशि 9 लाख उन्तीस हजार है| अब नियति ग्राफिक्स के द्वारा 3 हजार प्रति माह वसूलनें का फरमान जारी किया है| इसके साथ ही धमकी दे रहें है कि अगर कोई पैसा नही देगा तो उसकी होर्डिग तोड़ दी जायेगी| जो जगह जिला पंचायत की है उस जगह पर भी बसूली करनें की धमकी दे रहे है| इस दौरान सचिन कुमार, सुबोध कुमार, मनीष अग्रवाल, प्रमोद वाजपेयी, नेहा सिंह आदि रहे|