दो घरो की गृहस्थी राख, मबेशी झुलसे

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

aag3फर्रुखाबाद: अलग-अलग घटनाओं में आग लगने से दो घरो की गृहस्थी जलकर राख हो गयी| ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया| लेकिन दोनों ही जगह गृहस्थी का काफी सामान जलकर राख हो गया| वही कुछ मबेशी भी झुलस गये|

कोतवाली फ़तेहगढ़ के ग्राम धन्सुआ निवासी बैधनाथ श्रीवास्तव ने अपने रसोई घर में नया सिलेंडर लगाया था| सुबह जैसे ही रसोई में चाय बनाने के लिये सिलेंडर खोला तो रेगुलेटर में आग लग गयी| बैधनाथ ने सिलेंडर खोलकर खेत में फेंक दिया |सिलेंडर काफी समय तक जलता रहा| सिलेंडर की आग से कपड़े और उसके बच्चो के स्कूली बस्ते और छप्पर जल गया| मौके पर पुलिस पंहुची|

वही कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी बंशीलाल पुत्र हेतराम के घर सुबह तड़के चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गयी| कुछ ही देर में आग ने पूरा घर अपनी चपेट में ले लिया| शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोसी जाग गये| ग्रामीणों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया| आग में घरेलू सामान के साथ ही साथ उसके कई मबेशी भी झुलस गये|