डिजिटल क्रांति अभियान के रूप में मनी अटल जयंती

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

bjpफर्रुखाबाद: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92 वां जन्मदिन बीजेपी नेताओ ने जगह-जगह मनाया| बीजेपी युवामोर्चा ने अटल जयंती को डिजिटल क्रांति के रूप में मनाया और केक काटकर सभी को उनके आदर्शो पर चल राजनीति में आगे बढने की सलाह दी गयी| वही जिला कमेटी ने सुशासन दिवस के रूप में जयंती मनायी| bjp-pranshuजिला कमेटी की तरफ से शहर के सिकत्तरबाग़ स्थित एक विधालय में आयोजित बैठक में उनके चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि सभी अटल का जन्मदिन सुशासन के रूप में हम सभी मना रहे है| उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि अटल बिहारी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे|वह भारतीय राजनीति के चाणक्य और प्रखर वक्ता माने जाते थे| जब वह संसद में बोलते थे तो उन्हें सभी सांसद बड़ी गम्भीरता से सुनते थे| उन्होंने संसद से सड़क तक संघर्ष किया| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भूदेव राजपूत ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक युग पुरुष थे| उनसे प्रेरणा लेते हुये पीएम मोदी देश का विश्व में नाम रोशन कर रहे है| इस दौरान रुपेश गुप्ता, संजीब मिश्रा, मुकेश राठौर, गिरीश चन्द्र अग्निहोत्री, राजवती वाथम,वीरेन्द्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे| संचालन प्रबल त्रिपाठी ने किया|

इसके साथ ही साथ भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी के गेस्ट हॉउस में आयोजित बैठक में अटल का जन्म दिन डिजिटल क्रांति अभियान के रूप में मनाया गया| प्रांशु दत्त न्यू कार्यकर्ताओ के साथ 11 किलो का केक काटा| उन्होंने कहा कि अटल एक प्रखर वक्ता थे| उनसे सभी युवा कार्यकर्ताओ को प्रेरणा लेनी चाहिए| राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के नेतृत्व सभी पार्टी के युवा कार्यकर्ता डिजिटल अभियान में हिस्सा ले| और अपने को कैश लैश करे| शशांक शेखर मिश्रा, गुंजन अग्निहोत्री, शिवम् दुबे, शिवांग रस्तोगी< अमित शुक्ला, आयुष आदि मौजूद रहे|